- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- रिश्तेदार ने ही किया...
हिमाचल प्रदेश
रिश्तेदार ने ही किया युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मामला दर्ज
Admin4
15 Sept 2023 5:20 PM IST

x
सोलन। जिला सोलन के अर्की के एक क्षेत्र में ट्यूशन के बाद घर पहुंचे युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि आरोपी और कोई नहीं बल्कि युवक का रिश्तेदार ही बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अर्की में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 में पीड़ित युवक जब ट्यूशन से घर वापिस लौटा तो वहां पर आरोपी पहले से ही मौजूद था। युवक को जब तक कुछ समझ आता तब तक आरोपी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित बुरी तरह जख्मी हुआ और उसने चीखना चिल्लाना शुरू किया।
जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को इस बाबत बताया और आरोपी कम खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार ही है।
मामले की पुष्टि गौरव सिंह एसपी सोलन द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक हमला करने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़रिश्तेदारतेजधार हथियारदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





