- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिक्षण संस्थानों से...
हिमाचल प्रदेश
शिक्षण संस्थानों से वसूली, 11 लाख बरामद, महिला सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
Deepa Sahu
15 Jan 2022 1:24 PM GMT
x
बड़ी खबर
कांगड़ा जिले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण के नाम पर लाखों रुपए वसूलने का मामला सामने आया। विजिलेंस टीम ने गगल के एक निजी होटल में की गई कार्रवाई के दौरान होटल में ठहरे एक व्यक्ति तथा एक महिला से लगभग 11 लाख 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।
इंस्पेक्टर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना से पता चला था कि दो लोग इलाके के चार शिक्षा संस्थानों में गए थे। निरीक्षण के नाम पर कमियां बता कर भारी रकम वसूली जा रही थी। संजीव कुमार नामक निवासी अलीगढ़ यूपी और काव्या दुबे निवासी झांसी मध्य प्रदेश को हिरासत में लिया गया है। दोनों दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे। विभाग की टीम कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story