- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal में...
हिमाचल प्रदेश
Himachal में रिकॉर्डतोड़ बारिश ने बदला मई का मिजाज, जल्द मिलेगा राहत
Tara Tandi
14 May 2025 1:39 PM IST

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में मई (May )महीने की शुरुआत से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। राज्य में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे सूखे की आशंका खत्म हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर तेज धूप देखने को मिलेगी। इसके चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते डेढ़ हफ्ते से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। इससे मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में गर्मी का असर न के बराबर रहा। लेकिन अब तापमान बढ़ने से पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा।
प्रदेश में 1 से 12 मई तक औसतन 26.5 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सिरमौर और बिलासपुर जिलों में तो बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सिरमौर में सामान्य से 355 फीसदी ज्यादा यानी 78.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसतन यहां सिर्फ 17.3 मिमी बारिश होती है। वहीं, बिलासपुर में 241 फीसदी अधिक वर्षा हुई और 47.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मनाली में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 18.4 डिग्री दर्ज किया गया है। केलांग में यह 14.2 डिग्री (4 डिग्री कम), भुंतर में 28.8 डिग्री (2.1) डिग्री कम और कल्पा में 18.8 डिग्री (1.5 डिग्री कम) रहा
TagsHimachal रिकॉर्डतोड़ बारिशबदला मई मिजाजजल्द राहतHimachal record breaking rainMay mood changedrelief soonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





