- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- IGNOU में जनवरी सत्र...

x
डैहर। इग्नू ने सत्र जनवरी, 2023 के लिए पुन: पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी है। जो भी शिक्षार्थी जनवरी, 2023 के तहत पंजीकृत है वह 31 दिसम्बर से पहले अपना पुन: पंजीकरण करवा ले। इसके अलावा जो शिक्षार्थी अपना पुन: पंजीकरण करवाना भूल गए हों वे भी अपना 31 दिसम्बर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र तल्याणा के समन्वयक डाॅ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इग्नू ने टर्म एंड परीक्षा दिसम्बर, 2022 के लिए असाइनमैंट्स जमा करने की तारीख 30 नवम्बर तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही जो विद्यार्थी अभी तक अपना परीक्षा फार्म टर्म एंड परीक्षा दिसम्बर, 2022 के लिए नहीं भर पाए हैं वे बिलंव शुल्क 1100 रुपए के साथ ऑनलाइन माध्यम से 25 नवम्बर से पहले भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र तल्याणा में संपर्क कर सकते हैं।

Shantanu Roy
Next Story