हिमाचल प्रदेश

शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म

Admin4
2 April 2023 12:08 PM GMT
शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म
x
शिमला। राजधानी शिमला के रोहड़ू थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी बिक्रम ठाकुर निवासी रोहड़ू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर 23 फरवरी 2023 को आरोपी ने निजी अस्पताल ले जाकर उसका गर्भपात करवाया।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Next Story