हिमाचल प्रदेश

नशीली दवा पिला कर महिला से किया दुष्कर्म व वीडियो बनाया

Shantanu Roy
30 April 2023 9:39 AM GMT
नशीली दवा पिला कर महिला से किया दुष्कर्म व वीडियो बनाया
x
परवाणू। परवाणू थाना के तहत एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को नशीली दवा पिला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी महिला द्वारा पुलिस थाना सुशांत लोक में दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में महिला ने बताया कि 2003 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उसने पुनॢववाह के लिए किसी महिला से संपर्क किया। उस महिला ने उसे सितम्बर, 2020 में दीपक गुप्ता से मिलवाया। वह स्वयं भी एक लाइफ पार्टनर की तलाश में था। 4 नवम्बर, 2020 को दीपक गुप्ता ने उसे कसौली ट्रिप पर चलने के लिए कहा, जिस पर वह उसके साथ कसौली आ गई।
कसौली में दीपक गुप्ता ने उसे जूस का गिलास पीने के लिए दिया, जिसे पीने के उपरांत वह बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर दीपक गुप्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब सुबह उसे होश आया तो उसने दीपक गुप्ता से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि जूस में बेहोशी की दवा मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया है तथा वीडियो भी बनाई है। उसने कहा कि यदि इस बारे में उसने किसी को बताने की कोशिश की तो वह यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। इसके बाद दीपक गुप्ता उस वीडियो के सहारे उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है। थाना प्रभारी हंसराज रुगटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Next Story