- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 2 अलग-अलग मामलों में...
हिमाचल प्रदेश
2 अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज
Admin4
7 Sep 2023 12:17 PM GMT

x
शिमला। प्रदेश राजधानी शिमला में नाबालिग युवती से दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आई हैं। बता दें कि दोनों ही मामले अलग-अलग इलाके से सामने आए हैं। दोनों ही पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। वहीं, पुलिस द्वारा शिकायत के आधार आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बालूगंज थाना क्षेत्र में दर्ज पहले मामले में पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और जब वह अस्पताल में इलाज के लिए गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है।
वहीं दूसरा मामला महिला पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। जहां पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक के द्वारा उसे जबरदस्ती एक होटल में ले जाया गया और वहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा नाबालिग युवतियों का मेडिकल भी करवाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़नाबालिग लड़कियोंदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story