- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पूर्व सैनिक संगठन...
हिमाचल प्रदेश
पूर्व सैनिक संगठन संगड़ाह के नए अध्यक्ष चुने गए रामलाल शर्मा
Admin Delhi 1
27 Jun 2022 8:59 AM GMT
x
शिमला: पूर्व सैनिक संगठन की संगड़ाह-रेणुका जी इकाई द्वारा रामलाल शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जिसमें सर्वसम्मति से जातिराम को उपाध्यक्ष, रणदीप शर्मा सचिव व ओमप्रकाश कंठ को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। भारतीय सेना में विभिन्न पदों से सेवानिवृत शिवानंद शर्मा, प्रदीप, ज्ञान चंद ठाकुर, जयपाल व तपेंद्र आदि को कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, प्रशासन व पुलिस की मदद से क्षेत्र में नशा निवारण जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्णय लिया गया।
इसके अलावा साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने व इलाके के भूतपूर्व सैनिक की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।
Admin Delhi 1
Next Story