हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बदहाल सड़कों पर राकेश जम्वाल ने सरकार को घेरा

Admindelhi1
24 Oct 2026 11:09 AM IST
हिमाचल की बदहाल सड़कों पर राकेश जम्वाल ने सरकार को घेरा
x
सड़कें बदहाल, केंद्र से फंड पर्याप्त; राकेश जम्वाल ने मांगा जवाब

मंडी: भाजपा नेता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अब बयानबाजी छोड़कर प्रदेश की जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ भेदभाव करने और पर्याप्त धनराशि नहीं देने के आरोप लगाते हैं। दूसरी ओर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यों का उद्घाटन कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हैं।

जम्वाल ने कहा कि जब केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा, जैसा मुख्यमंत्री दावा करते हैं, तो फिर केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों का श्रेय लेने में कांग्रेस सरकार पीछे क्यों नहीं रहती। उन्होंने कहा कि हर समस्या के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराना अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास है।

उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें वह कहते हैं कि उनके विभाग में पैसों की कमी नहीं है। जम्वाल ने पूछा कि जब पीडब्ल्यूडी विभाग में धन की कमी नहीं है और केंद्र से भी विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि उपलब्ध हो रही है। तो प्रदेश की सड़कें बदहाली का शिकार क्यों हैं। मंडी सहित हिमाचल के अनेक क्षेत्रों में सड़कों पर गड्ढे, क्षतिग्रस्त मार्ग और मरम्मत में देरी आम जनता के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

Next Story