- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में बारिश का...

Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण राज्य भर में 118 सड़कें बंद हो गई हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पांच जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार शाम से ही कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। धर्मशाला में 96.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पालमपुर में 55 मिमी और कांगड़ा में 34.6 मिमी बारिश हुई।
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर (SEOC) के अनुसार, मंडी में 48, कुल्लू में 32, चंबा में 11, सिरमौर में आठ, शिमला में सात, कांगड़ा में छह, ऊना में चार और लाहौल-स्पीति में दो सड़कें बंद हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण पानी की सप्लाई की 216 योजनाएं और 19 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि 30 जून को मॉनसून की शुरुआत के बाद से राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 79 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 14 लोगों की मौत भूस्खलन और एक की मौत अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण हुई है। साथ ही, राज्य को अनुमानित 972 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।





