हिमाचल प्रदेश

बारिश का कहर जारी और भूस्खलन से सड़क बंद

Admin4
2 April 2023 8:47 AM GMT
बारिश का कहर जारी और भूस्खलन से सड़क बंद
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों से रुक-रुक कर बारिश व बर्फबारी के सिलसिला जारी है। बारिश के कारण ज्यूरी सराहन सड़क भूस्खलन होने से धंस गई। चट्टानें गिरने से ज्यूरी सराहन सड़क बंद पड़ी है। एक गाड़ी भी भूस्खलन की चपेट में आ गई। बिजली लाइन टूटने से विद्युत सप्लाई भी ठप हो गई है जिससे क्षेत्र में ब्लैकआउट छा गया है। कई गाड़ियां और साथ लगते घर भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
अटल टनल रोहतांग के पास सुबह 4 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। सोलंग बैरियर से सिस्सू की ओर सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही भेजा जा रहा है। बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग दारचा तक सभी तरह के वाहनों के लिए खुल गया है। आम लोगों के साथ सैलानी भी लाहौल जा सकेंगे। लेकिन उदयपुर-पांगी मार्ग के साथ औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बंद है। दोनों मार्ग पर बस सेवाएं बन्द हैं। येलो अलर्ट के बीच प्रदेश में 27 से 31 मार्च तक सामान्य से 37 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं पूरे मार्च माह में 42 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में चार अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
Next Story