हिमाचल प्रदेश

मंडी में बारिश से मौसम ने बदली करवट, लोगों को सताने लगी ठंड

Admindelhi1
12 Oct 2026 10:52 AM IST
मंडी में बारिश से मौसम ने बदली करवट, लोगों को सताने लगी ठंड
x
मंडी में बारिश से मौसम ठंडा, लोगों ने फिर पहने ऊनी कपड़े

मंडी: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप 9 व 10 अक्तूबर को तो बादल नहीं बरसे। लेकिन रविवार को हुई झमाझम बारिश से हिमाचल प्रदेश में ठंड का अहसास और सर्दी की शुरुआत पूरी तरह से हो गई। सुबह से ही आसमान पर कोहरे की मोटी परत जमी हुई थी। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज झमाझम बारिश तेज हवाओं के साथ हुई। इस बारिश से एक दम से मौसम के तेवर बदल डाले। ठंड को अहसास होने लगा और देखते देखते लोगों ने गर्म वस्त्र निकाल कर ठंड से बचाव किया। यह बारिश एक समान सब जगह हुई। इससे उपरी चोटियों पर हिमपात भी हुआ। पहाड़ों से निकलने वाली सर्द हवाओं से एक तरह से पूरे हिमाचल प्रदेश में नवरात्र के पहले ही दिन सर्दी की शुरूआत हो गई। बारिश का यह दौर लगातार जारी रहा व गर्मी से पूरी तरह निजात मिल गई।

बारिश से मौसम में सूखापन खत्म हो गया जिससे फैल रहा वायरल भी कम हो जाने की उम्मीद बन गई है। हालांकि यह बारिश किसानों के लिए कहीं खुशी कहीं गम वाली रही क्योंकि जहां पर अभी धान की फसल पक रही है उसके लिए तो यह बारिश बेहद लाभदायक है मगर जहां फसल कटाई के लिए तैयार है उससे इस बारिश ने नुकसान हुआ है। तेज हवाओं ने फसल को जमींदोज भी कर डाला है जबकि जहां पर गंदम की बिजाई की तैयारी है उसके लिए यह बारिश बेहद लाभदायक है।

इन दिनों घास की कटाई भी चल रही है। बारिश से घास कटाई का काम न केवल प्रभावित हुआ है बल्कि काटा हुआ घास बारिश से गीला हो जाने से उसके काला पड़ जाने की आशंका है। ऐसे में रविवार को हुई यह बारिश कहीं खुशी कहीं गम लेकर आई है मगर ठंड का दौर शुरू हो गया है।

Next Story