हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, सात जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट

Saba Naaz
28 Jun 2025 5:48 PM IST
प्रदेश में बारिश का दौर जारी, सात जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट
x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट है।
बीते 24 घंटों के दाैरान पालमपुर में 66.5, कसौली 48.0, बरठीं: 40.2, श्रीनयना देवी और घमरूर 36.4, सराहन 34.0, मनाली 25.0, बीबीएमबी 24.2, पांवटा साहिब 19.4, कंडाघाट 19.0, भटियात 16.2, करसोग 12.2, बैजनाथ 12.0, कांगड़ा 11.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार सुबह राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
28 जून 1, 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 जून को कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है। 29 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 30 जून के लिए सिरमाैर, सोलन, शिमला व बिलासपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
Next Story