- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- राहुल गांधी ने पार्टी...
राहुल गांधी ने पार्टी प्रवक्ताओं के साथ बैठक, ठियोग से कांग्रेस MLA कुलदीप राठौर हुए शामिल

Shimla.शिमला। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टी प्रवक्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने देशभर से आए करीब 140 प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि हमें भाजपा के जाल में नहीं फंसना चाहिए। टीवी डिबेट में अपना पक्ष आक्रामक तरीके से रखें, डिफेंसिव बिल्कुल न हों। भाजपा के पास तथ्य और इतिहास की कमी है, जो आपके पास भरपूर है, उसका भरपूर इस्तेमाल करें। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कुलदीप राठौर ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संविधान की रक्षा करने और भाजपा के दुशिमला।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टी प्रवक्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने देशभर से आए करीब 140 प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि हमें भाजपा के जाल में नहीं फंसना चाहिए। टीवी डिबेट में अपना पक्ष आक्रामक तरीके से रखें, डिफेंसिव बिल्कुल न हों। भाजपा के पास तथ्य और इतिहास की कमी है, जो आपके पास भरपूर है, उसका भरपूर इस्तेमाल करें। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कुलदीप राठौर ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संविधान की रक्षा करने और भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है।ष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है।





