हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन की हुई शुरुआत

Shreya
10 Aug 2023 11:54 AM IST
हमीरपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन की हुई शुरुआत
x

हमीरपुर: सीटू ने हमीरपुर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत होने के ऐतिहासिक दिन पर नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो के नारे के साथ विशाल प्रदर्शन किया। सीटू के सैंकड़ों मजदूर कार्यकर्ता सबसे पहले अस्पताल चौक पर इक_ा हुए और हमीरपुर मेन बाजार से होते हुए गांधी चौक तक विशाल रैली निकाली व गांधी चौक पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को सीटू के राष्ट्रीय सचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर, हिमाचल भवन एवं सडक़ निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार जिला के सचिव रंजन शर्मा ब्लॉक सचिव सुरेश राठौर ने संबोधित किया।

मोदी सरकार जब से बनी है लगातार मजदूर विरोधी, जनता विरोधी और देश विरोधी निर्णय ले रही है। मोदी सरकार ने मजदूरों के लिए बने सभी श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया है और उसकी जगह चार नए लेबर कोड बनाए गए हैं। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार भी श्रमिक कल्याण बोर्ड में चार लाख से ज्यादा पंजीकृत निर्माण मजदूरों के लाभ रोक के बैठी है, जिसके चलते मजदूरों में भारी रोष है। कई बार मुख्यमंत्री व सरकार के प्रतिनिधियों के मुलाकात करने के बावजूद मजदूरों को मात्र आश्वासन ही मिल रहे हैं, जिससे मजदूरों में भारी रोष है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही श्रमिक कल्याण बोर्ड के लाभ जारी नहीं किए गए, तो 24 अगस्त को श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। धरने-प्रदर्शन में धर्म सिंह, प्रवीण कुमार, बॉबी, सुनीता, स्वामी चंद, सुषमा, संतोष कुमार, नवीन कुमार सहित सैंकड़ों सीटू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Next Story