हिमाचल प्रदेश

धान खरीद केंद्रों में 16 दिन में 2799 मीट्रिक टन फसल की खरीद, किसानों को 4.87 करोड़ का भुगतान

Renuka Sahu
22 Oct 2022 2:50 AM GMT
Purchase of 2799 metric tonnes of crop in 16 days in paddy procurement centers, payment of 4.87 crores to farmers
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

प्रदेश में धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए केंद्रों की संख्या नौ से बढ़ाकर दस कर दी गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए केंद्रों की संख्या नौ से बढ़ाकर दस कर दी गई है। प्रदेश में 16 दिन में 2799 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की गई है। धान खरीद केंद्रों में किसानों से खरीदी गई धान की फसल का अब तक किसानों को 4.87 करोड़ का भुगतान जारी किया है। किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए बनाए गए केंद्रों में पांच अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में दस धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के किसान धान की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेश भर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए रविवार शाम तक 3944 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया।

शुक्रवार शाम तक किसानों को 2852 टोकन नंबर जारी किए गए हैं। प्रदेश में धान खरीद के लिए कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर और फतेहपुर में रियाली, इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाया है। इसके अलावा सिरमौर जिला में कालाअंब, धौलाकुंआ और पांवटा साहिब में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सोलन के नालागढ़ और बद्दी के मालपुरा, ऊना जिला की टकारला और टाहलीवाल में किसानों से धान खरीद के लिए केेंद्र बनाए गए हैं। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान धान खीरद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक केसी चमन का कहना है कि प्रदेश में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में किसानों से धान की फसल की खरीद की जा रही है। शुक्रवार शाम तक 2799 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है।
Next Story