हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Admindelhi1
17 Feb 2024 9:14 AM GMT
कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
x
प्रदर्शन

मनाली: शुक्रवार को पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा व टेड यूनियनों की ओर से केंद्र सरकार की किसान-ंमजदूर व आम जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल की गई। इसी कड़ी में जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर में भी रैली निकाली गई। इसी के साथ सैज, बंजार व आनी में भी हजारों किसान व मजदूरों ने प्रदर्शन किया। कुल्लू के नेहरू पार्क से जिला उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाल कर केंद्र सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में आए किसान-मज़दरों को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सिंह सौखला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों-मज़दूरों व आम जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है, जिसके कारण आज देशभर के किसान सडक़ों पर हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से वाद किया था कि किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी की गांरटी, कर्जा माफी, किसानों की खाद, दवाईयों, बीज आदि पर सब्सिडी देने की गांरटी दी थी, लेकिन किसानो को दी गांरटी झूूठी साबित हुई है। किसानों का 381 दिन चले आंदोलन में भी किसानों से मांगों को पूरा करने का समझौता किया था, लेकिन मोदी सराकर वादा खिलाफी करती आई है। अभी फिर किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहा है।

उन्हें रास्ते में रोका जा रहा है। पिछले 10 सालों में एक लाख किसानों, तीन लाख मंजूरों और 50 हजार बेरोजगार नौजवानो ने आत्महत्या की है। मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को समाप्त किया गया है। उसकी जगह चार लेबर कोड लाए गए हैं। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को नियमित नहीं किया जा रहा है। मिड-ंडे मील वर्कज व आशा वर्कज का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा हैं। आम जनता से मंहगाई कम करने का वादा,, नौजवानों को दो करोड़ रोजगार का वादा सब हवा हवाई साबित हुए हैं। केंद्र ने देश के बड़े पूंजीपतियों को ही फायदा पहुंचाया है। सार्वजनिक उपक्रमों को सरकार ने पूंजीपतियों को बेज दिया है। प्रदर्शन को सीटू के जिला अध्यक्ष सर चंद ठाकुर, भूप सिंह भडारी, किसान सभा के जिला अध्यक्ष गोविंद भंडारी, गुरजीत गिल, अनिल कुमार व निर्माण मजूदर यूनियन के जिला सचिव चमन ठाकुर, अध्यक्ष राम चंद, मिड-डे-मील की जिला अध्यक्ष कांता महंत ने संबोधित किया।

Next Story