- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- देह व्यापार: अमृतसर की...

x
धर्मशाला | पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस टीम ने शनिवार-रविवार की रात को इस मामले का पर्दाफाश किया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है तथा 2 युवतियों को रैस्क्यू किया है।
धर्मशाला (ब्यूरो): पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस टीम ने शनिवार-रविवार की रात को इस मामले का पर्दाफाश किया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है तथा 2 युवतियों को रैस्क्यू किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर की एक महिला मैक्लोडगंज व आसपास के क्षेत्र में सैक्स रैकेट चला रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया। पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल में आरोपी अमृतसर की महिला फंस गई। मौके पर पुलिस ने महिला के साथ आई अमृतसर की ही 2 युवतियों को रैस्क्यू किया।
आरोपी महिला को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उधर, एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात को पुलिस ने मैक्लोडगंज में सैक्स रैकेट चलाने वाली पंजाब के अमृतसर की एक महिला को गिरफ्तार किया है और 2 युवतियां रैस्क्यू की हैं। आरोपी महिला को न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin2
Next Story