हिमाचल प्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर

Harrison
29 July 2023 4:53 PM IST
प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर
x
रोहतक : रोहतक जिले में प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारन का मामला सामने आया है। गोली सीधी प्रॉपर्टी डीलर की टांग में लगी है। उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घायल की पहचान रोहतक के सेक्टर-2 निवासी करीब 47 वर्षीय सुशील के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों से मिलने गया था। वहां से रात को अपने घर के लिए निकला। लौटते समय सनसिटी रोड पर उसने फ्रेश होने के लिए अपने कार को रोक लिया। सुशील ने कहा कि फ्रेश होते समय पीछे से अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधी सुशील की टांग में जा लगी। वहीं गोली मारकर हमलावर भाग गए।
Next Story