- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रियंका गांधी ने सोलन...
हिमाचल प्रदेश
प्रियंका गांधी ने सोलन से किया चुनावी शंखनाद, जानें क्या कहा?
Gulabi Jagat
14 Oct 2022 12:30 PM GMT

x
सोलन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज जिला सोलन से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। सोलन पहुंचने पर उन्होंने पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रियंका पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली को लेकर क्रमिश अनशन कर रहे एनपीएस कर्मचारियों से मिलने पहुंचीं और उनकी मांगों को सुना।
संघ ने प्रियंका गांधी को एक ज्ञापन भी सौंपा। उसके बाद ठोडो मैदान पहुंची, जहां वह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरों शोरों से स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली, युवाओं को रोजगार, बागबानों व किसानों को फसल के दाम, आम जनों को महंगाई से राहत, महिला शक्ति की भागीदारी व प्रदेश के विकास का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रियंका ने याद दिलाया कि पूर्ण राज्यत्व के समय जब इंदिरा भाषण दे रही थी, बर्फ गिरने लगी। पर न इंदिरा हिलीं और न आप। वह हिमाचल के लोगों से कहती थी कि आपका हौसला और आपकी हिम्मत पहाड़ जैसी होनी चाहिए। उस समय प्रदेश बनाने की बहुत आलोचना हुई। लेकिन इंदिरा जी पीछे नहीं हटीं। वह पीछे नहीं हटी। इस प्रदेश को बनाने में पहले मुख्यमंत्री डा यशवंत सिंह परमार की भूमिका रही। लेकिन प्रियंका के अनुसार, मौजूदा सरकार ने कुछ नहीं किया। हिमाचल में दो लाख कर्मचारी हैं, जो धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता उद्योगपति मित्रों के कर्ज माफ करवा देते हैं और जो मेहनत करने वाला कर्मचारी है, उसके पास पेंशन नहीं है। युवाओं के लिए भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। पद खाली हैं, भरे नहीं जा रहे हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। सुशिक्षित हैं पर काम नहीं है। बागवानों के लिए भी इस सरकार ने कुछ नहीं किया। युवाओं को रोजगार नहीं दिया, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में घोटाला किया, पुलिस भर्ती में घोटाला किया।

Gulabi Jagat
Next Story