हिमाचल प्रदेश

प्रियंका ने बेटी के साथ जाखू मंदिर में टेका माथा

Sanjna Verma
30 May 2024 3:42 PM GMT
प्रियंका ने बेटी के साथ जाखू मंदिर में टेका माथा
x

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में बृहस्पतिवार को सोलन में रोड शो किया और मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रियंका ने बेटी मिराया वाड्रा के साथ जाखू मंदिर के दर्शन भी किया और ध्यान लगाया।प्रियंका के रोड शो के मद्देनजर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सोलन कस्बे के माल रोड पर एकत्र हुए और कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। रोड शो के दौरान प्रियंका खुले वाहन में सवार थीं और पूरे रास्ते पार्टी के झंडे लगे हुए थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका के साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल और अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी एवं अन्य कांग्रेस विधायक मौजूद थे। प्रियंका हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट पर आम चुनाव और विधानसभा की छह सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में गत तीन दिन से राज्य के विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश में सात चरणों के लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा।
Next Story