- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अनियंत्रित होकर खेतों...
हिमाचल प्रदेश
अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी निजी बस, पांच यात्री घायल
Rani Sahu
29 Aug 2022 8:53 PM IST

x
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बलद्वाडा में एक निजी बस हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार बलद्वाडा से सुंदरनगर के लिए जा रही निजी बस खलयाणा डिस्पेंसरी के पास तलाई में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के समय बस में सात यात्री सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।
Next Story





