हिमाचल प्रदेश

हादसे का शिकार हुई निजी बस, बाल-बाल बची सभी यात्रियों की जान

Admin4
31 July 2023 11:17 AM GMT
हादसे का शिकार हुई निजी बस, बाल-बाल बची सभी यात्रियों की जान
x
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक निजी बस अवाहदेवी से हमीरपुर अपने निर्धारित रूट पर चल रही थी। इस दौरान जिस ही बस निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-हमीरपुर के तहत टौणी देवी पहुंची तो खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई।
हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें हमीरपुर से सरकाघाट तक एनएच 03 का काम चल रहा है। निर्माण कंपनी ने जगह-जगह खुदाई कर रखी है। बता दें पहले भी इस मार्ग पर कई वाहन दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं।
Next Story