
- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रधानमंत्री नरेंद्र...
हिमाचल प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश को देंगे 5वां फोरलेन
Renuka Sahu
5 Oct 2022 5:20 AM GMT

x
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
हरियाणा और हिमाचल के मध्य प्रदेश के फार्मा हब को जोडऩे वाले सबसे महत्त्वकांक्षी फोरलेन प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा और हिमाचल के मध्य प्रदेश के फार्मा हब को जोडऩे वाले सबसे महत्त्वकांक्षी फोरलेन प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे। यह हिमाचल के खाते में पांचवां फोरलेन प्रोजेक्ट होगा। फिलहाल प्रदेश में इस समय एनएचएआई कालका-शिमला, कीरतपुर-मनाली, शिमला-मटौर और पठानकोट-मंडी तक के नेशनल हाईवे को फोरलेन में बदलने का काम कर रहा है। इन दोनों नेशनल हाईवे में सर्वेक्षण और भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है। ये सभी प्रोजेक्ट भारत माला परियोजना के माध्यम से शुरू किए गए हैं। प्रदेश की बात करें तो कालका-शिमला नेशनल हाईवे को तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। कीरतपुर-मनाली नेशनल हाईवे को फोरलेन में बदलने का काम भी एनएचएआई कई चरणों में पूरा कर रही है।
इसके साथ पठानकोट-मंडी और शिमला-मटौर नेशनल हाईवे का काम शुरू कर दिया गया है। अब प्रधानमंत्री के दौरे के बाद बद्दी-नालागढ़ के बीच 31.195 किलोमीटर का हिस्सा भी फोरलेन में बदलने जा रहा है। इस नेशनल हाईवे का 13.8 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में आता है, जबकि 17.395 किलोमीटर हिस्सा हिमाचल में आएगा। इस हाईवे की मंजूरी में दोनों ही राज्यों की भूमिका अहम रही है।
बद्दी में एनएच पर बनेगा फ्लाईओवर
पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर 1692 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस परियोजना में तीन बड़े पुल का निर्माण खोखरा, माजरा और किशनपुरा में किया जाएगा। वहीं, 14 छोटे पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस फोरलेन पर एक फ्लाईओवर भी बनने वाला है। यह बद्दी शहर के ठीक ऊपर से गुजरेगा। नेशनल हाईवे के साथ सर्विस मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। इस पर एक टोल प्लाजा का भी निर्माण किया जाएगा।
Next Story