हिमाचल प्रदेश

चार अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 9:51 AM GMT
चार अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल
x
पुलिस सेवा में उत्कृष्ट-सराहनीय सेवाओं के लिए मिलेगा सम्मान

शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। हर वर्ष 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर देश भर के पुलिस बलों और जांच एजेंसियों के अधिकारियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल की घोषणा होती है। जिन अधिकारियों को यह मेडल मिला है, उनमें पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात इंस्पेक्टर साम्बर सिंह, सीआईडी मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, सब-इंस्पेक्टर नित्या प्रकाश और इंस्पेक्टर सुदेश कुमार का नाम शामिल है। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए यह मेडल प्रदान किया जाता है।

इन अधिकारियों ने कई अनसुलझे मामले सुलझाए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी की सूची के मुताबिक प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फार डिस्टिंगुइश सर्विस के लिए इंस्पेक्टर सुदेश कुमार का चयन हुआ है। वहीं मेरिटोरियस सेवा के लिए सब-इंस्पेक्टर नित्या प्रकाश व सीआईडी मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात इंस्पेक्टर साम्बर सिंह को भी पुलिस पदक से नवाजा गया है। इंस्पेक्टर साम्बर सिंह पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम के आलावा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, गुडिय़ा हेल्पलाइन और पुलिस मुख्यालय में आयोजित की जाने वाली सभी बैठकों का कार्यभार संभाल रहे हैं।

2022 बैच के पांच एचएएस अधिकारी बनाए बीडीओ

शिमला। राज्य सरकार ने 2022 बैच के पांच एचएएस अधिकारियों को बीडीओ के पद पर तैनाती दी है। इन अधिकारियों को तैनाती के संदर्भ में राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक एचएएस अधिकारी अभिषेक बरवाल को बीडीओ पूह जिला किन्नौर बनाया गया है। कनिका अकेर को बीडीओ कोटखाई बनाया गया है। चिराग शर्मा को बीडीओ संगराह बनाया गया है। पूजा अधिकारी को बीडीओ बरोह और अमनदीप सिंह को बीडीओ आनी बनाया गया है।

Next Story