हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की घोषणा, 23 अप्रैल से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति निवास 'दि रिट्रीट'

Shantanu Roy
21 April 2023 9:30 AM GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की घोषणा, 23 अप्रैल से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति निवास दि रिट्रीट
x
बड़ी खबर
शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास दि रिट्रीट को आम जनता के लिए खोल दिया है। उन्होंने वीरवार को इसे आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक घोषणा की, ऐसे में अब राष्ट्रपति निवास 23 अप्रैल से आम आदमी के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति की तरफ से सायं अपने आधिकारिक निवास पर एट होम का आयोजन भी किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, प्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में उपस्थित थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के अपने 4 दिवसीय प्रवास के दौरान भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस स्टडी) का दौरा किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। राष्ट्रपति ने संस्थान में पिक्चर गैलरी, पुस्तकालय, तत्कालीन संरक्षित कार्यालयों और मुख्य भवन के प्रांगण का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष व इग्रू के कुलपति से मुलाकात करने के अलावा शोधाॢथयों के कार्यों को भी देखा। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष प्रो. शशिप्रभा कुमार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक प्रो. नागेश्वर राव, उपाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र राज मेहता और सचिव सुब्रत कुमार प्रधान ने राष्ट्रपति का भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान पहुंचने पर स्वागत किया। उनके साथ मिनिस्टर इन वेटिंग व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story