हिमाचल प्रदेश

राजस्व एवं बागवानी मंत्री के मंडी दौरे को लेकर तैयारियां

Admindelhi1
20 Oct 2026 10:48 AM IST
राजस्व एवं बागवानी मंत्री के मंडी दौरे को लेकर तैयारियां
x
मंडी जिले में मंत्री का दो दिवसीय प्रवास, विभिन्न कार्यक्रमों की संभावना

मंडी: हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 22 और 23 अक्टूबर को मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान बागवानी मंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व निरीक्षण करेंगे।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार जगत सिंह नेगी 22 अक्टूबर गुरुवार को सुबह पलहोटा में एच पी शिवा कलस्टर पलहोता-II में मोनो रेल का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वे गोहर के उद्यान विस्तार केंद्र बाढु में नवनिर्मित उद्यान प्रसार अधिकारी कार्यालय-सह-आवासीय भवन तथा फल संतति और प्रदर्शनी बाग़ मधान में नवनिर्मित उद्यान प्रसार अधिकारी कार्यालय-सह-आवासीय भवनों का तथा पौध स्वास्थ्य केंद्र सुंदरनगर का भी उद्घाटन करेंगे।

जगत सिंह नेगी दोपहर बाद करसोग में नवनिर्मित सेब नर्सरी का निरीक्षण करेंगे। रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह करसोग में होगा। प्रवास के दूसरे दिन, 23 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह लगभग 11:00 बजे बागबानी मंत्री तत्तापानी में प्रस्तावित गर्म पानी स्नानागार व सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे तत्तापानी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story