- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ठियोग व दाड़लाघाट में...
हिमाचल प्रदेश
ठियोग व दाड़लाघाट में चुनावी रैलियां करेगी प्रतिभा सिंह
Gulabi Jagat
26 Oct 2022 3:27 PM GMT

x
शिमला, 26 अक्टूबर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 28 अक्टूबर क लाहौल-स्पीति विधानसभा चुनाव क्षेत्र के काजा में एक जन सभा को सम्बोधित करेंगी। उसके बाद रामपुर के सराहन में सभा करेंगी।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि 29 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गाव में व दोपहर बाद ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी। 30 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह सुबह शिमला से सड़क मार्ग से मंडी के लिये प्रस्थान करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह 11 बजे अर्की चुनाव क्षेत्र के दाडलाघाट में उसके बाद विलासपुर विधानसभा क्षेत्र के देवली में एक चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगी। 31 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की मंडी की जनसभा में भाग लेंगी। इस दिन प्रतिभा सिंह का रात्रि विश्राम मंडी ही रहेगा।

Gulabi Jagat
Next Story