- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रतिभा सिंह ने कहा-...
हिमाचल प्रदेश
प्रतिभा सिंह ने कहा- जी-20 की मेजबानी मिलने से भारत का बढ़ा गौरव
Gulabi Jagat
15 Feb 2023 5:11 PM GMT
x
मंडी, 15 फरवरी : देश में जी-20 की मेजबानी से दुनिया भर में भारत का गौरव बड़ा है। इस आयोजन से जी-20 के सदस्यों को भारत की संस्कृति को देखने का एक बड़ा अवसर मिला हैं। यह बात बुधवार को बल्लभ गवर्नमेंट काॅलेज मंडी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सांसद प्रतिभा सिंह ने कही।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार जी 20 की मेजबानी से देश का जहां दुनिया भर में भारत का गौरव बड़ा है, वहीं जी 20 के सदस्यों देशों को भारत की संस्कृति को नजदीक से देखने का भी मौका मिला है। वहीं इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह ने बढ़ते बेश्विक ताप पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार तेजी से हिमखंड टूट रहें है, इससे भविष्य में गंभीर पेयजल सकंट पैदा हो सकता हैं। इसके लिए उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के लिये बढ़-चढ़ कर आगे आने को कहा हैं। इस दौरान मिल्क फैडेरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र सगंठन जो इस समय देशभर में 623 केंद्रों में श्रेष्ठ कार्य कर रहा है। कहा कि इसकी स्थापना 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी ने की थी। इससे युवा शक्ति को आगे बढ़ाने विशेष रूप में ग्रामीण युवाओ को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और उनके कौशल के विकास को आगे बढ़ाने का मौका मिला है। जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने नेहरू युवा केन्द्र को यह कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को जी-20 के बारे में जानने का मौका मिला है। बता दें कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र मंडी द्वारा भारत में पहली बार आयोजित किए जाने वाले जी-20 सम्मेलन के बारे में युवाओं को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय युवा पड़ोस संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में चंपा ठाकुर, महाविद्यालय के प्रोफेसर सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
Tagsप्रतिभा सिंहभारत का बढ़ा गौरवजी-20 की मेजबानीआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे
Gulabi Jagat
Next Story