- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रतिभा सिंह ने जड़े...
हिमाचल प्रदेश
प्रतिभा सिंह ने जड़े आरोप, राहुल के साथ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही भाजपा
Gulabi Jagat
29 March 2023 11:22 AM GMT

x
शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की आवाज को नहीं दबा सकती। देश में पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी के सरकारी निवास को अप्रैल में खाली करने के फरमान पर हैरानी जताते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी के खिलाफ जिस जल्दबाजी में फैसले ले रही है, उससे साफ है कि भाजपा राहुल गांधी से बुरी तरह डरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं है और इन सवालों से बचने के लिए लोगों का ध्यान हटाने के मकसद से यह सब किया जा रहा है।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story