हिमाचल प्रदेश

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 8:04 AM GMT
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाली प्रभात फेरी
x
नालागढ़ भाजपा ने शहीदों को अर्पित की पुष्पांज

नालागढ़: भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोमवार को मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की अध्यक्षता में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक और भाजपा नेता लखविंदर सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम बर्फानी चौक से शुरू किया गया और नालागढ़ बाजार से होते हुए हेरिटेज पार्क में संपन्न हुआ, जहां सर्वप्रथम वीर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने विभाजन के दौरान हुए बलिदानों को याद करते हुए नम आंखों से लाखों की सं या में हुए नरसंहार को याद किया व दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एक लकीर खींच कर भारत माता के दो टुकड़े कर दिए गए ,और इस दौरान लाखों लोगों ने अपनी जान और परिवार खो दिया ।

पूर्व विधायक ने कहा कि विभाजन की विभीषिका के बारे में भावी पीढ़ी को पता लगना चाहिए। भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने बताया कि जिस प्रकार नालागढ़ में पिछली रात से लगातार भारी बारिश हो रही थी , उससे कार्यक्रम के होने पर संशय बना हुआ था लेकिन जब पूर्व विधायक लखविंदर राणा से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि देश प्रति समर्पित और पार्टी के आदेश को हर सूरत पुरा करेंगे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि यदि संगठन और नेता एक होकर कार्य करें तो कोई भी परिस्थिति उन्हें आगे बढने और संगठन को मजबूत करने से नही रोक सकती। इस दौरान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव शर्मा द्वारा विभाजन के दौरान हुई त्रासदी व जन संहार पर अपने विचार भी रखे। इस दौरान पूर्व जिला सचिव सरवन चंदेल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सर्वजीत भुमला,मंडल उपाध्यक्ष देवराज चंदेल, महिला मोर्चा अध्यक्षा अर्चना कौंडिन्य ,कार्यालय सचिव किरण राणा, आईटी प्रमुख राहुल वर्मा ,प्रेस सचिव त्रिलोक सैनी, योगेश्वर सिंह राणा, ग्राम पंचायत बघेरी प्रधान बलदेव सिंह, पूर्व पार्षद पवन कुमार प मा, विनोद कुमार सतपाल चौधरी, कैलाश राणा ,कृष्ण कुमार, सुषमा देवी ,गिरधारी बस्सी,लाली जैन, मनीष बस्सी उर्फ गोपी, दिनेश कुमार नड्डा, बिंदु, विभाग सोहन सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसीपल चनण सिंह, मनोहर चन्देल,तेजपाल, बहादुर सिंह, सुभाष ठाकुर, राम आसरा, विनोद कुमार, जोगिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Story