हिमाचल प्रदेश

मरम्मत के कार्य को लेकर 26 सितंबर को नाहन में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Admin Delhi 1
24 Sept 2022 7:57 PM IST
मरम्मत के कार्य को लेकर 26 सितंबर को नाहन में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
x

नाहन न्यूज़: नाहन शहर व आसपास के क्षेत्रों में 26 सितंबर (सोमवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी गिरिनगर नाहन, 33/11 केवी सब- स्टेशन दो सडका व आसपास आने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाना है।

इस दौरान नाहन शहर, शंभुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेड़ों, कटासन, गाडा भुडी, विक्रमबाग, आम्बवाला, सैनवाला, बांकाबड़ा, देवनी, नियर, मोगीनंद, बोगरिया, सलानी, कटोला, जमटा, धगेड़ा, सुरला, चासी, जब्बल का बाग़ एवं रामाधोन के आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

Next Story