हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी में इजाजत मिलने के बाद भी नहीं भरे पद

Gulabi
12 Nov 2021 8:43 AM GMT
नगर निगम मंडी में इजाजत मिलने के बाद भी नहीं भरे पद
x
मुख्यमंत्री के गृह जिला की नगर निगम अस्तित्व में आने के एक साल बाद भी स्टाफ की बाट जोह रही है

मंडी : मुख्यमंत्री के गृह जिला की नगर निगम अस्तित्व में आने के एक साल बाद भी स्टाफ की बाट जोह रही है। करीब पंद्रह पदों को भरने के लिए करीब पांच माह पहले मंजूरी मिलने के बाद भी नगर निगम में पदों को नहीं भरा जा रहा है। तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति न होने से नगर निगम मंडी आज भी नगर परिषद के पुराने ढर्रे पर ही कार्य कर रही है।


नए सिरे से शुरू होने वाले विकास कार्य नगर निगम चाह की भी शुरू नहीं कर पा रही है। जबकि नगर निगम के बाशिदें समय पर नक्शे पास न होने की वजह से निर्माण कार्य भी शुरू हीं कर पा रहे है। बाहरी राज्यों तथा विदेश में नौकरी करने वाले लोगों की छुट्टी बिना निर्माण कार्य से ही घर में बैठे-बैठे खत्म हो रही है।

प्रदेश सरकार ने नगर परिषद मंडी का दर्जा नगर निगम तो कर दिया है। नगर निगम में विकास कार्यों को करवाने वाले स्टाफ की अभी तक नियुक्ति नहीं कर पाई है। असिस्टेंट कमिश्नर, हेल्थ आफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, ला आफिसर, टाउन प्लानर, अधीक्षक ग्रेड-2, पीए, जेओए (आइटी), पटवारी, ड्राइवर, के पद मंजूर होने के बावजूद नहीं भरे जा रहे है। इसके अलावा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर व कमिश्नर के लिए वाहन भी अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। तकनीकी स्टाफ के अभाव में विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे है। इससे नगर निगम के पार्षदों को अपने अपने वार्ड के लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम आयुक्त के पद पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार की तैनाती की गई है। शहर में स्वच्छता का डंका बजाने वाली नगर निगम के पास सफाई निरीक्षक तक नहीं है। माह के भीतर गृहकर देने वालों को 10 फीसद छूट

नगर निगम ने गृह कर की समय पर अदायगी करने वालों को दस फीसद छूट दी जा रही है। करीब पचास लाख रुपये नगर निगम का देनदारों के पास गृहकर फंसा हुआ है। नगर निगम के बार बार नोटिस देने के बाद भी कुछ लोग गृहकर अदा करने के लिए आगे नहीं रहे है। नगर निगम ने गृहकर की पेंडिग वसूली के लिए गृहकर में दस फीसदी छूट का प्रविधान किया है। ताकि अधिक से अधिक लोग गृह कर समय पर अदा कर सके। नगर निगम के पदाधिकारियों ने स्वीकृत पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है। तकनीकी स्टाफ की वजह से कार्य करने में हालांकि असुविधा हो रही है बावजूद इसके लोगों के कार्यों को समय पर पूरा करने के नगर निगम के कर्मचारी प्रयासरत हैं।

-वीरेंद्र भट्ट, उप महापौर नगर निगम मंडी।
Next Story