हिमाचल प्रदेश

लहसुन के खेत में मिले अफीम के पौधे, पुलिस छानबीन में जुटी

Shantanu Roy
18 May 2023 9:35 AM GMT
लहसुन के खेत में मिले अफीम के पौधे, पुलिस छानबीन में जुटी
x
सोलन। कंडाघाट थाना के तहत धनोग गांव में लहुसन के खेत में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि धनोग गांव में अफीम की खेती की जा रही है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए थाना प्रभारी की अगुवाई में मौके पर दबिश दी तो लहुसन के खेत में अफीम के 43 पौधे पाए गए। जिस खेत में ये पौधे मिले हैं वह मुश्तरका है यानी उसके बहुत सारे मालिक हैं। इसके कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किसने ये पौधे लगाए हैं। यही कारण है इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल धौलटा ने की है।
Next Story