- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पूर्व सीएम वीरभद्र...
हिमाचल प्रदेश
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित करने पर हो रही राजनीति : जयराम
Shantanu Roy
24 Jun 2023 10:31 AM GMT

x
शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन के 1 वर्ष बाद रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर ही राजनीति हो रही है, जो सही नहीं है। जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद भाजपा सरकार के पास उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने का विषय सामने आया था। भाजपा सरकार इस दिशा में आगे बढ़ी थी लेकिन बीच में सत्ता परिवर्तन हो गया।
जयराम ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद घोषणा की थी कि पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा लेकिन सरकार की ओर से इसकी क्लीयरैंस नहीं मिल पाई। इसी कारण रिज मैदान की बजाय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को सैंज में स्थापित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद को संभाला और ऐसी चीजों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि ऐसे नेता की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए राजनीति आज उस दल में हो रही है, जिससे वीरभद्र सिंह खुद संबंध रखते थे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story