हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत में सियासी मोड़, डिप्टी CM मुकेश अग्रिहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में तख्तापलट

Gulabi Jagat
1 March 2023 12:17 PM GMT
नगर पंचायत में सियासी मोड़, डिप्टी CM मुकेश अग्रिहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में तख्तापलट
x
ऊना। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के सत्तासीन होने के बाद जिला ऊना की नगर पंचायत टाहलीवाल में भी तख्तापलट हो गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र हरोली की एक मात्र नगर निकाय नगर पंचायत टाहलीवाल में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।
नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद बुधवार को एसडीएम हरोली की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रकाश चंद ढांगू को अध्यक्ष और गुरनाम सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ढ़ोल की थाप पर जमकर भांगड़ा डाला।
Next Story