हिमाचल प्रदेश

पुलिस टीम ने 39 वर्षीय व्यक्ति से बरामद की चरस

Admin4
3 Sep 2023 1:02 PM GMT
पुलिस टीम ने 39 वर्षीय व्यक्ति से बरामद की चरस
x
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पुलिस आए दिन कई जिलों से नशा तस्करों को पकड़ती जा रही है। वहीं जिला कांगड़ा में पालमपुर पुलिस ने एक व्यक्ति से 452 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान 39 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र कृष्ण चंद निवासी लगरू तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चडियार चौक राजपुर टांडा में गश्त पर तैनात थी। जिस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 452 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद पुलिस ने संदीप कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि आरोपी को रिमांड हासिल करने के लिए एसीजेएम पालमपुर के समक्ष पेश किया जाएगा।
Next Story