हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Admindelhi1
2 Oct 2026 1:26 PM IST
कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
x
पुलिस ने नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी दबोचा

धर्मशाला: पुलिस थाना कांगड़ा के तहत कांगड़ा घाट में एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नरेन्द्र सिंह निवासी गांव व डाकघर चड़ी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी से 2.252 किलोग्राम कैप्सूल सहित नीले रंग के 958 ग्राम कैप्सूल पकड़े गए थे जिन्हें रासायनिक परिक्षण हेतु फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजा गया था। रिपोर्ट प्राप्त होने पर पकड़े गए कैप्सूल में नशीला पदार्थ होना पाया गया। उन्होंने बताया कि अब आरोपी के खिलाफ कांगड़ा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story