हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के आरोप में पुलिस ने जब्त किए चार टिप्पर, वसूला जुर्माना

Admin4
21 Sep 2023 6:22 PM GMT
अवैध खनन के आरोप में पुलिस ने जब्त किए चार टिप्पर, वसूला जुर्माना
x
ऊना। जिला ऊना में पुलिस थाना हरोली के अंर्तगत आने वाले पंडोगा चौकी की पुलिस टीम ने अवैध खनन के आरोप में चार टिप्परों को जब्त कर लिया है। साथ ही चालकों पर 34,100 रुपए का जुर्माना भी वसूला है। पुलिस ने चारों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पंडोगा में अवैध गतिविधियों के खिलाफ नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान उन्हें सुबह करीब 5 बजे चार टिप्पर आते नजर आए। जिसके बाद उन्होंने चारों टिप्परों को तलाशी के लिए रोका। जब पुलिस ने टिप्पर की तलाशी ली तो उन्हें तीन टिप्पर में बजरी और एक टिप्पर में रेत मिली।
जिसके बाद चालकों से रेत और बजरी ले जाने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन कोई भी चालक इस संबंध किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद पुलिस ने चारों टिप्परों को जब्त कर लिया और चालकों से 34,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।
अर्जित सेन ठाकुर पुलिस अधीक्षक ऊना द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है।
Next Story