हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती पेपर लीक केस : चंडीगढ़ सीबीआई की टीम अब हिमाचल में डालेगी डेरा

Shantanu Roy
5 Dec 2022 9:12 AM GMT
पुलिस भर्ती पेपर लीक केस : चंडीगढ़ सीबीआई की टीम अब हिमाचल में डालेगी डेरा
x
बड़ी खबर
शिमला। बहुचर्चित प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती लीक मामले में 2 केस दर्ज करने के बाद अब चडीगढ़ सीबीआई की अलग-अलग टीमें हिमाचल में डेरा डालेंगी। इसके तहत एक से दो दिनों के भीतर सीबीआई की टीमें कांगड़ा, मंडी, सोलन और शिमला पहुंच सकती हैं। सूत्रों के अनुसार सीबीआई अपने जांच को आगे बढ़ाते हुए सबसे पहले पेपर खरीदने वालों और उसके बाद पेपर बेचने वालों के बयान नए सिरे से दर्ज करेगी। इसके साथ ही लिखित परीक्षा से जुड़े विभागीय अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। सूत्रों की मानें तो पेपर लीक केस में तीसरी एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। यह एफआईआर शिमला सीबीआई थाना में दर्ज हो सकती है।
Next Story