- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पुलिस भर्ती: भर्ती...
पुलिस भर्ती: भर्ती पेपर लीक मामले में 420, 120 बी, 201 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज

शिमला: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में स्टेट सीआईडी के पुलिस थाना में दर्ज किए गए केस में 61 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। स्टेट सीआईडी के पुलिस थाना में सात मई, 2022 को पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 420, 120 बी, 201 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। कांस्टेबल पेपर लीक मामले में एलडी सीजेएम शिमला की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में 61 आरोपियों में 21 बिचौलिए, तीन उम्मीदवारों के माता-पिता/ रिश्तेदार और 37 उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें मंडी जिला में आठ बिचौलिए, 19 उम्मीदवार, हमीरपुर जिला में सात बिचौलिए, एक रिश्तेदार, तीन उम्मीदवार, ऊना जिला में एक बिचौलिया, छह उम्मीदवार, कुल्लू जिला में एक बिचौलिया, तीन उम्मीदवार, सिरमौर जिला में दो बिचौलिए, चार उम्मीदवार, बिलासपुर जिला में एक बिचौलिया और एक रिश्तेदार एवं एक उम्मीदवार तथा चंबा जिला में एक बिचौलिया, एक रिश्तेदार और एक उम्मीदवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस भर्ती मामले में पुलिस थाना गगल में 91 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में भी चार्जशीट दाखिल गई थी।
इसमें एलडी सीजेएम कोर्ट कांगड़ा में 91 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। उधर, डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि स्टेट सीआईडी के पुलिस थाना में दर्ज किए गए केस में 61 आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को चार्जशीट दायर कर दी गई है।





