हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने गश्त के दौरान राहगीर से बरामद की कच्ची शराब, मामला दर्ज

Admin4
11 Sep 2023 12:20 PM GMT
पुलिस ने गश्त के दौरान राहगीर से बरामद की कच्ची शराब, मामला दर्ज
x
बिलासपुर। बिलासपुर जिला की पुलिस ने एक राहगीर से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी दबट डाकघर मजारी तहसील नैना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम एएसआई हरबंस सिंह की अगुवाई में गश्त कर रही थी।
गश्त के दौरान जब पुलिस की टीम दबट शलौन के पास पहुंची तो उन्होंने राहगीर विजय को प्लास्टिक की दो केनियां उठाकर आते हुए देखा। विजय पुलिस को देख कर घबरा गया। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर केनियों की जांच की तो उसमें से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
केनियों से कच्ची शराब बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा विजय के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की पुष्टि विक्रांत बोंसरा डीएसपी नैना देवी ने की। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Next Story