हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने बरामद किया शव, पुल पर फोन और जूते रखकर रावी नदी में कूद गई नाबालिग

Gulabi Jagat
22 Jan 2023 12:29 PM GMT
पुलिस ने बरामद किया शव, पुल पर फोन और जूते रखकर रावी नदी में कूद गई नाबालिग
x
चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक नाबालिग लड़की द्वारा शनिवार रात को रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 16 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद लड़की का शव बरामद कर लिया है। लड़की का शव परेल पुल से करीब 1 किलोमीटर दूर उदयपुर नामक स्थान पर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया है। मृतक लड़की की पहचान 17 वर्षीय पांगी निवासी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की सर्दियों की छुट्टियों में अपनी बुआ के घर चंबा आई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आत्महत्या करने से पहले लड़की रात 8 बजे के करीब फोन पर बात करते हुए निर्माणाधीन पुल पर आई। यहां लड़की ने अपन जूते उतारे और फोन को वहीं रखकर नदी में छलांग लगा दी। लड़की के नदी में कूदने के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देर रात 12 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लड़की का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह एक बार फिर से पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और शब को बरामद करने में सफलता पाई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लड़की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया और अंतिम बार वह फोन पर किससे बात कर रही थी।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story