- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- एक सप्ताह से गुमशुदा...
हिमाचल प्रदेश
एक सप्ताह से गुमशुदा विवाहिता महिला को हिमाचल से पुलिस ने किया बरामद
Deepa Sahu
17 March 2022 4:54 PM IST

x
कपकोट थाना पुलिस ने एक सप्ताह से लापता विवाहिता को हिमाचल से बरामद किया।
हिमांचल प्रदेश: बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ कपकोट थाना पुलिस ने एक सप्ताह से लापता विवाहिता को हिमाचल से बरामद किया है। जिसके बाद विवाहिता को परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों के सुपुर्द किया-
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि ग्राम जगथाना निवाासी रतन सिंह पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी देखा देवी बगैर किसी को बताए घर से चली गई है। उसका कई जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसमें बाद टीम गठित की। टैक्निकल टीम द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस रेखा को बुधवार को हिमाचल से बरामद किया।
Next Story





