- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- गुप्त सूचना पर पुलिस...
हिमाचल प्रदेश
गुप्त सूचना पर पुलिस की घर में दबिश, जवाली में भटोली के शख्स से पकड़ा 6.93 ग्राम चिट्टा
Gulabi Jagat
27 March 2023 10:26 AM GMT

x
जवाली। विधानसभा क्षेत्र जवाली नशा माफिया का गढ़ बन गया है। आए दिन यहां चिट्टा पकड़ा जा रहा है। एक सप्ताह में ही जवाली में चिट्टा पकडऩे का तीसरा मामला उजागर हुआ है। रविवार देर रात भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भटोली निवासी मुकद्दर उर्फ अर्जुन से 6.93 ग्राम चिट्टा पकड़ा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकद्दर उर्फ अर्जुन के घर पर दबिश देकर तलाशी ली, तो 6.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में मुकद्दर उर्फ अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर अरेस्ट किया गया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दर उर्फ अर्जुन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मुकद्दर उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगामी करिवाई अमल में लाई जा रही है।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story