हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने किराये के मकान में दी दबिश, चिट्टा के साथ महिला व 4 युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 March 2023 10:05 AM GMT
पुलिस ने किराये के मकान में दी दबिश, चिट्टा के साथ महिला व 4 युवक गिरफ्तार
x
मंडी। पुलिस थाना सदर ने चिट्टे के साथ एक महिला और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करक छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम द्वारा पड्डल गुरुद्वारा मोहल्ला मंडी में एक किराये के मकान में दबिश दी। उक्त मकान में 4 युवक व एक महिला मौजूद थे।
पुलिस तलाशी के दौरान उक्त लोगों को कब्जे से 13.77 ग्राम हैरोइन चिट्टा व सिरिंज इत्यादि बरामद किए। पुलिस थाना सदर के प्रभारी शकीनी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story