- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ज्वालामुखी बस अड्डे...
ज्वालामुखी बस अड्डे में पुलिस चौकी का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: CM सुक्खू

Jawalamukhi.ज्वालामुखी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सोमवार को ज्वालामुखी बस स्टैंड पर पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस पुलिस चौकी को खोलने का मुख्य उद्देश्य ज्वालामुखी बस स्टैंड, आसपास के क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना है। इससे न केवल क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगेगा।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले वीआईपी यात्रियों को दर्शन करवाने के लिए पुलिस चौकी के जवान हर समय उपलब्ध रहेंगे। बस स्टैंड और आसपास के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले छोटे-मोटे झगड़े, मारपीट और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इसके अलावा ज्वालामुखी मंदिर में यात्रियों की अधिक भीड़ होने पर भी पुलिस चौकी के जवान समय-समय पर मंदिर प्रशासन को सहायता प्रदान कर सकेंगे।





