- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पुलिस को चम्बा-तीसा...
हिमाचल प्रदेश
पुलिस को चम्बा-तीसा मार्ग पर मिली सफलता, 672 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 Oct 2022 9:52 AM GMT

x
बड़ी खबर
चम्बा। चम्बा-तीसा मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 672 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम ने चम्बा-तीसा मार्ग पर शक्तिदेहरा जीरो प्वाइंट पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक व्यक्ति पुखरी की ओर से पैदल आया जोकि सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोचा लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान देसराज निवासी गांव सुंदरी तहसील चुराह के तौर पर बताई। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 672 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी अजय कपूर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
Next Story