हिमाचल प्रदेश

पुलिस को नाकाबंदी पर मिली सफलता, कांगू में 92 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 April 2023 10:00 AM GMT
पुलिस को नाकाबंदी पर मिली सफलता, कांगू में 92 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
x
सुंदरनगर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 चंडीगढ़-मनाली पर कांगू में मंडी पुलिस के विशेष जांच दल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 92 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार युवक मनाली जा रही एचआरटीसी वोल्वो बस में सवार था। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राहुल निवासी कलवाडा डाकघर चतरोखड़ी तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।
Next Story