हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने पंजाब के तीन युवको को आधा किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 Sept 2022 3:21 PM IST
पुलिस ने पंजाब के तीन युवको को आधा किलो चरस के साथ किया गिरफ्तार
x

कुल्लू क्राइम न्यूज़: जिला की भुंतर थाना पुलिस ने एक वाहन से चरस बरामद की है। वाहन चालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब रूटीन चैकिंग पर थी तो इसी दौरान एक वाहन (PB 20D-5377) वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को चैकिंग के लिए रोका तो 511 ग्राम चरस बरामद की। वहीं पुलिस ने वाहन में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान आकर्षण (32) निवासी गांव एवं डाकघर रेल बलाचौर जिला एसबीएस नगर (पंजाब), जैल सिंह (29) हाउस नम्बर.92 माउंट व्यू कालोनी नगर रूपनगर पंजाब और विक्रम शर्मा (33) हाउस नम्बर 1182 हिल मौहला रोपड़ (पंजाब) के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस छानबीन में जुटी है कि युवक चरस कहां से लेकर आए थे और कहां लेकर जा रहे थे।

Next Story